Quotes from Inglorious Empire

Below are some selected quotes, and some my notes, I hand-wrote when I was reading the book: Inglorious Empire by Shashi Tharoor.

Quotes & Notes from Inglorious Empire

The first chapter describes the loot for 200 years by the British without any mercy, and it was very disturbing to me to read/know it.

All the Bhaaratiyas, no, all educated humans should read the book.

You may read about the book at:

jaya sri krishna!

-Suresh Vyas

 

Parsis of India: A Pride of India

From: Prabhulal H. Bharadia < >

Parsis of India, A pride of India
The Reaction Of PARSY Community for Rahul ‘S Allegations Against TATAS !!! Pl go through their Reactions !!!!
😠😡👊
*Open letter to RAGA by a Parsi Gentleman*.👇👇👇

*Dear Mr. Rahul Gandhi.*😢

I am forced to write this to you since you have crossed all limits for a person who is definition of the word gentleman. I do agree that you politicians drag each other in your dirty politics. But my question is why did u drag the gentleman who has done this nation proud. During your recent various visits to Gujarat, I have observed that in each of your rally you have mentioned this Parsi Gentleman’s name. Do you even know what sort of person he is ? Have you even thought of the loss which you will have to bear by dragging this Parsi Gentleman’s into your dirty politics. See the grace of this man that he has not even bothered to react to your constant pocking. That is the brand value he has. In each of the rally, You are actually putting fingers in his mouth waiting that he will react but plz try n understand that he is above all this. If we common people can understand this, how come you can’t. This assures me to believe our PM’s view regarding your IQ. Every morning you shouted in Gujarat that Modi gave 33,000 crores to that Gentleman at free of cost. Do you even think before you speak. Pl go through the Tata Motors statement regarding your rubbish mockery. I still feel that Tata Motors Ltd. should also have refrained from issuing statement with regards to your comment. As the world knows what is Tata legacy. For a change, even if I assume that Tata’s were given free land then there is nothing wrong after all, the good charity Tata Trust does for the society. It is better to give land to tata’s instead of Robert Vadra as at least the profits generated by Tata Companies will be used for charity whereas we know of your family.

Today, as we go for the first round of polls, my only request is pl remorse your statement. We Parsis may be very less in numbers to affect your vote bank but there are many sympathy bearers in other community for us who will surely react n affect your results. I know that this will not make a big impact on results as you have people like Mani Shankar Iyer who are sufficient to ensure that you loose. But by taking back this statement, you will atleast get some bonus points. We Parsis consider India as our motherland so how can we think of selling the same. It’s a pitty that you think so low (plz contact Mani Iyer for meaning of low) for a person (Tata’s) who celebrated this Diwali by donating 1000 crores for Cancer Hospitals while you were celebrating Diwali out of India. Hope you will apologize after reading this & prove that you are not a Pappu.
Regards,
~~~~~~~~~~*Tribute to Parsis*

Parsis are just 0.1% of total population, or maybe even less……….YET………

They never asked for minority status…

They never asked for reservations…

They never f​ight​ with Indian Government…

They never felt threatened by Hindus…

They never throw bombs or stones or damage public property…

They never indulge in crimes or run the underworld…

All they do is to contribute mightily to the progress of India…

They gave us the best…..
👍
Mr. Dadabhoy Naoroji

​Mr. J R D Tata​

Mr. Firozshah Mehta..

Mr. Bhikaji Cama…

Mr. Ratan Tata… 

Mr. Adi Godrej…

Mr. Cyrus Mistry…

Mr. Homi Bhabha…

Mr. Zubin Mehta… 

Mr. Nari Contractor…

Mr. Nani Palkhiwala

Mr. Farokh Engineer…

Mr.Soli Sorabjee…

Ms. Persis Khambata…

Ms. Daizy Irani…

Mr. Homi Wadia…

Mr. Rustom Karanjia…

Mr. Dinshaw Petit…

Mr. Shapurji Pallonji…

Mr. Rusy Mody…

Mr. Boman Irani…

Ms.Perizad Zorabian..

Mr. Cyrus Poonawala…

Mr. Shyamak Dawar…

Mr. Cyrus Bharucha…

Ms. Bachi Karkaria…

Mr. Busybee… 

Mr. Keki Mistry…

Mr. Bejan Daruwala…

Mr. Mehraboon Irani…
the list is endless….

and above all, 

the one and only 

FIELD MARSHAL SAM MANEKSHAW !!

Each one of us Indians love & respect

Parsis…They are best gift by Almighty to India…

They are a beautiful People…A beautiful and dignified Race….

I wish we had more of the Parsis who could teach our other greedy minorities as to what minority really means……It means NOT to be parasite or a leech on the host country…It means to give, & NOT to take…

All those who are asking for minority status, then and today, ought to be ashamed of themselves.

You owe a lot to this nation. Pay back, rather than asking from nation.

_Kindly circulate. Let it reach to all those who are already minority and to all those who are still asking for ​special status._

#1 Problem For The Largest Democracy–India

From: Kumar Arun < >

Number One Problem For Largest Democracy-India

Almost every intellectuals and corrupt politicians in India, have been lecturing the entire world about their favorite party’s pseudo-development but how much are they right? No political party, including four plus years of Modi government ever talked about explosion in population. If this is the way Indians keep producing, by 2050, the land of Hindus will turn into land of Muhammad for ever, no if & but (read UNO report).
If Modi government fails to establish following revolutionary change within his next term, goodbye to Hindutwa:
  1. Replace current constitution with a new one based upon Vedic Philosophies and Traditions
  2. Total elimination of Sharia laws from the land of Ram & Krish’n
  3. One marriage at a time and not more than 2 children in one family regardless of multiple marriages. 
  4. Eliminate reservation of any kind and replace with government subsidized free education to poor only
  5. Term Limit for any and all politicians, NO pension or any kind f perks for their services. 

Respectfully,

 
Dr. Kumar Arun
f: India Heritage Foundation
November 5, 2018

हिंदू-दुश्मन औरंगझेब

From: Vivek Arya < >

(यह लेख उन मतांधों के लिए है जो आज के दिन औरंगज़ेब की 400वीं जयंती गर्व से बनाने की मूर्खता कर रहे है)

मुगल खानदान में सबसे लम्बे समय तक राज औरंगज़ेब का रहा था। जितना लम्बा औरंगज़ेब का राज था उतनी ही लम्बी उसके अत्याचारों की सूची थी। भारत के 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के पश्चात पाठ्यकर्म में इतिहास के उन रक्तरंजित पृष्ठों को जिनमें मुसलमानों ने हिन्दुओं पर अथाह अत्याचार किये थे स्थान नहीं दिया गया। देश के नीतिकारों का मानना था कि इससे हिन्दू -मुस्लिम वैमनस्य फैलेगा। मेरे विचार से यह सोच अपरिपक्वता की बोधक है। देशवासियों को सत्य के दिग्दर्शन करवाने से देश के नागरिकों विशेष रूप से मुसलमानों को जितना सत्य का बोध होगा, उतने वे अपने आपको भारतीयता के निकट समझेगे। जब समस्त देशवासियों को चाहे हिन्दू हो या मुसलमान यह बोध होगा कि सभी के पूर्वज श्री राम और श्री कृष्ण जी को अराध्य रूप में मानते थें। इससे धर्म के नाम पर होने वाले विवाद अपने आप रुक जाते। सत्य की आवाज़ का गला दबाने के कारण रह रहकर यह उठती रही और इस समस्या का हल निकालने के स्थान पर उसे और अधिक विकट बनता रहा। कुछ अवसरवादी लोग अपने क्षणिक लाभों की पूर्ति के लिए उनका गलत फायदा उठाते रहते हैं। ऐसा ही अन्याय औरंगज़ेब को आलमगीर, जिन्दा पीर और महान शासक बताने वाले लोगों ने देशवासियों के साथ किया हैं।

औरंगजेब को न्यायप्रिय एवं शांतिदूत सिद्ध करने के लिए एक छोटी सी पुस्तक “इतिहास के साथ यह अन्याय: प्रो बी एन पाण्डेय” हाल ही में प्रकाशित हुई है । पुस्तक के लेखक दुनिया के सबसे अनभिज्ञ प्राणी के समान व्यवहार करते हुए लिखता है कि औरंगजेब ने अपने आदेशो में किसी भी हिन्दू मंदिर को कभी तोड़ने का हुकुम नहीं दिया। अपितु औरंगज़ेब द्वारा अनेक हिन्दू मंदिरों को दान देने का उल्लेख मिलता हैं। लेखक ने बनारस के विश्वनाथ मंदिर को दहाने के पीछे यह कारण बताया है कि औरंगजेब बंगाल जाते समय बनारस से गुजर रहा था। उसके काफिले के हिन्दू राजाओं ने उससे विनती की कि अगर बनारस में एक दिन का पड़ाव कर लिया जाये तो उनकी रानियाँ बनारस में गंगा स्नान और विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करना चाहती हैं। औरंगजेब ने यह प्रस्ताव तुरंत स्वीकार कर लिया। सैनिकों की सुरक्षा में रानियां गंगा स्नान करने गई। उनकी रानियों ने गंगा स्नान भी किया और मंदिर में पूजा करने भी गई। लेकिन एक रानी मंदिर से वापिस नहीं लौटी। औरंगजेब ने अपने बड़े अधिकारियों को मंदिर की खोज में लगाया। उन्होंने देखा की दिवार में लगी हुई मूर्ति के पीछे एक खुफियाँ रास्ता है और मूर्ति हटाने पर यह रास्ता एक तहखाने में जाता है। उन्होंने तहखाने में जाकर देखा की यहाँ रानी मौजूद है। जिसकी इज्जत लूटी गई और वह चिल्ला रही थी। यह तहखाना मूर्ति के ठीक नीचे बना हुआ था। राजाओं ने सख्त कार्यवाही की मांग की। औरंगजेब ने हुक्म दिया की चूँकि इस पावन स्थल की अवमानना की गयी है। इसलिए विश्वनाथ की मूर्ति यहाँ से हटाकर कही और रख दी जाये और मंदिर को तोड़कर दोषी महंत को सख्त से सख्त सजा दी जाये। यह थी विश्वनाथ मंदिर तोड़ने की पृष्ठभूमि जिसे डॉक्टर पट्टाभि सीतारमैया ने अपनी पुस्तक “Feather and the stones” में भी लिखा हैं। आइये लेखक के इस प्रमाण की परीक्षा करे –

1. सर्वप्रथम तो औरंगजेब के किसी भी जीवन चरित में ऐसा नहीं लिखा है कि वह अपने जीवन काल में युद्ध के लिए कभी बंगाल गया था।

2. औरंगजेब के व्यक्तित्व से स्पष्ट था कि वह हिन्दू राजाओं को अपने साथ रखना नापसंद करता था क्यूंकि वह उन्हें “काफ़िर” समझता था।

3. युद्ध में लाव लश्कर को ले जाया जाता हैं ना कि सोने से लदी हुई रानियों की डोलियाँ लेकर जाई जाती हैं।

4. जब रानी गंगा स्नान और मंदिर में पूजा करने गयी तो उनके साथ सुरक्षा की दृष्टी से कोई सैनिक थे तो फिर एक रानी का अपहरण बिना कोलाहल के कैसे हो गया?

5. दोष विश्वनाथ की मूर्ति का था अथवा पाखंडी महंत का तो सजा केवल महंत को मिलनी चाहिए थी। हिन्दुओं के मंदिर को तोड़कर औरंगजेब क्या हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ नहीं कर रहा था?

6. पट्टाभि जी की जिस पुस्तक का प्रमाण लेखक दे रहे है सर्वप्रथम तो वह पुस्तक अब अप्राप्य है। दूसरे उस पुस्तक में इस घटना के सन्दर्भ में लिखा है कि इस तथ्य का कोई लिखित प्रमाण आज तक नहीं मिला है। केवल लखनऊ में रहना वाले किसी मुस्लिम व्यक्ति को किसी दूसरे व्यक्ति ने इसका मौखिक वर्णन देने के बाद। इस का प्रमाण देने का वचन दिया था। परन्तु उसकी असमय मृत्यु से उसका प्रमाण प्राप्त न हो सका। इस व्यक्ति के मौखिक वर्णन को प्रमाण बताना इतिहास का मजाक बनाने के समान ही है। कूल मिला कर यह औरंगजेब को निष्पक्ष घोषित करने का एक असफल प्रयास के अतिरिक्त ओर कुछ नहीं है।

सत्य तो इतिहास है और इतिहास का आंकलन अगर औरंगजेब के फरमानों से ही किया जाये तो निष्पकता उसे ही कहेंगे। फ्रेंच इतिहासकार फ्रैंकोइस गौटियर (Francois Gautier) ने औरंगजेब द्वारा फारसी भाषा में जारी किये गए फरमानों को पूरे विश्व के समक्ष प्रस्तुत कर सभी छदम इतिहासकारों के मुहँ पर ताला लगा दिया। जिसमे हिन्दुओं को इस्लाम में दीक्षित करने और हिन्दू मंदिरों को तोड़ने की स्पष्ट आज्ञा थी। ध्यान दीजिये औरंगजेब ने “आलमगीर” बनने की चाहत में अपनी सगे भाइयों की गर्दन पर छुरा चलाने से लेकर अपने बूढ़े बाप को जेल में डालकर प्यासा मारा था। तो उससे हिन्दू प्रजा की सलामती की इच्छा रखना बेईमानी होगी।

औरंगजेब द्वारा हिन्दू मंदिरों को तोड़ने के लिए जारी किये गए फरमानों का कच्चा चिट्ठा

1. 13 अक्तूबर,1666- औरंगजेब ने मथुरा के केशव राय मंदिर से नक्काशीदार जालियों को जोकि उसके बड़े भाई दारा शिकोह द्वारा भेंट की गयी थी को तोड़ने का हुक्म यह कहते हुए दिया कि किसी भी मुसलमान के लिए एक मंदिर की तरफ देखने तक की मनाही है। और दारा शिको ने जो किया वह एक मुसलमान के लिए नाजायज है।

2. 12 सितम्बर 1667- औरंगजेब के आदेश पर दिल्ली के प्रसिद्द कालकाजी मंदिर को तोड़ दिया गया।

3. 9 अप्रैल 1669 को मिर्जा राजा जय सिंह अम्बेर की मौत के बाद औरंगजेब के हुक्म से उसके पूरे राज्य में जितने भी हिन्दू मंदिर थे, उनको तोड़ने का हुक्म दे दिया गया और किसी भी प्रकार की हिन्दू पूजा पर पाबन्दी लगा दी गयी। जिसके बाद केशव देव राय के मंदिर को तोड़ दिया गया और उसके स्थान पर मस्जिद बना दी गयी। मंदिर की मूर्तियों को तोड़ कर आगरा लेकर जाया गया और उन्हें मस्जिद की सीढियों में गाड़ दिया गया और मथुरा का नाम बदल कर इस्लामाबाद कर दिया गया। इसके बाद औरंगजेब ने गुजरात में सोमनाथ मंदिर का भी विध्वंश कर दिया।

4. 5 दिसम्बर 1671 औरंगजेब के शरीया को लागु करने के फरमान से गोवर्धन स्थित श्री नाथ जी की मूर्ति को पंडित लोग मेवाड़ राजस्थान के सिहाद गाँव ले गए। जहाँ के राणा जी ने उन्हें आश्वासन दिया की औरंगजेब की इस मूर्ति तक पहुँचने से पहले एक लाख वीर राजपूत योद्धाओं को मरना पड़ेगा।

5. 25 मई 1679 को जोधपुर से लूटकर लाई गयी मूर्तियों के बारे में औरंगजेब ने हुकुम दिया कि सोने-चाँदी-हीरे से सज्जित मूर्तियों को जिलालखाना में सुसज्जित कर दिया जाये और बाकि मूर्तियों को जामा मस्जिद की सीढियों में गाड़ दिया जाये।

6. 23 दिसम्बर 1679 औरंगजेब के हुक्म से उदयपुर के महाराणा झील के किनारे बनाये गए मंदिरों को तोड़ा गया। महाराणा के महल के सामने बने जगन्नाथ के मंदिर को मुट्ठी भर वीर राजपूत सिपाहियों ने अपनी बहादुरी से बचा लिया।

7. 22 फरवरी 1980 को औरंगजेब ने चित्तोड़ पर आक्रमण कर महाराणा कुम्भा द्वाराबनाएँ गए 63 मंदिरों को तोड़ डाला।

8. 1 जून 1681 औरंगजेब ने प्रसिद्द पूरी का जगन्नाथ मंदिर को तोड़ने का हुकुम दिया।

9. 13 अक्टूबर 1681 को बुरहानपुर में स्थित मंदिर को मस्जिद बनाने का हुकुम औरंगजेब द्वारा दिया गया।

10. 13 सितम्बर 1682 को मथुरा के नन्द माधव मंदिर को तोड़ने का हुकुम औरंगजेब द्वारा दिया गया। इस प्रकार अनेक फरमान औरंगजेब द्वारा हिन्दू मंदिरों को तोड़ने के लिए जारी किये गए।

हिन्दुओं पर औरंगजेब द्वारा अत्याचार करना

2 अप्रैल 1679 को औरंगजेब द्वारा हिन्दुओं पर जजिया कर लगाया गया जिसका हिन्दुओं ने दिल्ली में बड़े पैमाने पर शांतिपूर्वक विरोध किया परन्तु उसे बेरहमी से कुचल दिया गया। इसके साथ-साथ मुसलमानों को करों में छूट दे दी गयी जिससे हिन्दू अपनी निर्धनता और कर न चूका पाने की दशा में इस्लाम ग्रहण कर ले। 16 अप्रैल 1667 को औरंगजेब ने दिवाली के अवसर पर आतिशबाजी चलाने से और त्यौहार बनाने से मना कर दिया गया। इसके बाद सभी सरकारी नौकरियों से हिन्दू कर्मचारियों को निकाल कर उनके स्थान पर मुस्लिम कर्मचारियों की भरती का फरमान भी जारी कर दिया गया। हिन्दुओं को शीतला माता, पीर प्रभु आदि के मेलों में इकठ्ठा न होने का हुकुम दिया गया। हिन्दुओं को पालकी, हाथी, घोड़े की सवारी की मनाई कर दी गयी। कोई हिन्दू अगर इस्लाम ग्रहण करता तो उसे कानूनगो बनाया जाता और हिन्दू पुरुष को इस्लाम ग्रहण करनेपर 4 रुपये और हिन्दू स्त्री को 2 रुपये मुसलमान बनने के लिए दिए जाते थे। ऐसे न जाने कितने अत्याचार औरंगजेब ने हिन्दू जनता पर किये और आज उसी द्वारा जबरन मुस्लिम बनाये गए लोगों के वंशज उसका गुण गान करते नहीं थकते हैं।

एक मुहावरा है कि एक जूठ को छुपाने के लिए हज़ार जूठ बोलने पड़ते हैं। औरंगज़ेब को न्यायप्रिय घोषित करने वालों ने तो उसके अत्याचार और मतान्धता को छुपाने के लिए इतने कमजोर साक्ष्य प्रस्तुत किये जो एक ही परीक्षा में ताश के पत्तों के समान उड़ गए। यह भारत के मुसलमानों के समक्ष यक्ष प्रश्न है कि उनके लिए आदर्श कौन है?

औरंगज़ेब जैसा अत्याचारी अथवा उसके अत्याचार का प्रतिकार करने वाले वीर शिवाजी महाराज।

डॉ विवेक आर्य

सन्दर्भ लेख

1. फ्रैंकोइस गौटियर (Francois Gautier) द्वारा प्रकाशित औरंगज़ेब के फारसी भाषा के फरमानों की सूची

2. कोनरेड एल्स्ट (Koenraad Elst) द्वारा प्रकाशित लेख Why did Aurangzeb Demolish the Kashi Vishvanath?

3. इतिहास के साथ यह अन्याय: प्रो बी एन पाण्डेय

 

आजाद हिन्द फ़ौज की अल्पज्ञात सैनानी नीरा आर्य

From: Pramod Agrawal < >

आजाद हिन्द फ़ौज की एक अल्पज्ञात सैनानी नीरा

 

आर्य – जिसने काला पानी में झेले अंग्रेजों के

 

अत्याचार ! 0  शुक्रवार, 26 अक्तूबर 2018

आजाद हिन्द फ़ौज की एक अल्पज्ञात सैनानी नीरा आर्य - जिसने काला पानी में झेले अंग्रेजों के अत्याचार !


5 मार्च 1902 को तत्कालीन संयुक्त प्रांत के खेकड़ा नगर में एक प्रतिष्ठित व्यापारी सेठ छज्जूमल के घर जन्मी नीरा आर्य आजाद हिन्द फौज में रानी झांसी रेजिमेंट की सिपाही थीं, जिन पर अंग्रेजी सरकार ने गुप्तचर होने का आरोप भी लगाया था। इन्हें नीरा ​नागिनी के नाम से भी जाना जाता है। इनके भाई बसंत कुमार भी आजाद हिन्द फौज में थे। इनके पिता सेठ छज्जूमल अपने समय के एक प्रतिष्ठित व्यापारी थे, जिनका व्यापार देशभर में फैला हुआ था। खासकर कलकत्ता में इनके पिताजी के व्यापार का मुख्य केंद्र था, इसलिए इनकी शिक्षा-दीक्षा कलकत्ता में ही हुई। नीरा नागिन और इनके भाई बसंत कुमार के जीवन पर कई लोक गायकों ने काव्य संग्रह एवं भजन भी लिखे | 1998 में इनका निधन हैदराबाद में हुआ।

नीरा आर्य का विवाह ब्रिटिश भारत में सीआईडी इंस्पेक्टर श्रीकांत जयरंजन दास के साथ हुआ था | नीरा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जान बचाने के लिए अंग्रेजी सेना में अपने अफसर पति श्रीकांत जयरंजन दास की हत्या कर दी थी | आजाद हिन्द फौज के समर्पण के बाद जब लाल किले में मुकदमा चला तो सभी बंदी सैनिकों को छोड़ दिया गया, लेकिन इन्हें पति की हत्या के आरोप में काले पानी की सजा हुई थी, जहां इन्हें घोर यातनाएं दी गई। आजादी के बाद इन्होंने फूल बेचकर जीवन यापन किया, लेकिन कोई भी सरकारी सहायता या पेंशन स्वीकार नहीं की।

नीरा ने अपनी एक आत्मकथा भी लिखी है | इस आत्म कथा का एक ह्रदयद्रावक अंश प्रस्तुत है – 

‘‘मैं जब कोलकाता जेल से अंडमान पहुंची, तो हमारे रहने का स्थान वे ही कोठरियाँ थीं, जिनमें अन्य महिला राजनैतिक अपराधी रही थी अथवा रहती थी। हमें रात के 10 बजे कोठरियों में बंद कर दिया गया और चटाई, कंबल आदि का नाम भी नहीं सुनाई पड़ा। मन में चिंता होती थी कि इस गहरे समुद्र में अज्ञात द्वीप में रहते स्वतंत्रता कैसे मिलेगी, जहाँ अभी तो ओढ़ने बिछाने का ध्यान छोड़ने की आवश्यकता आ पड़ी है? जैसे-तैसे जमीन पर ही लोट लगाई और नींद भी आ गई। लगभग 12 बजे एक पहरेदार दो कम्बल लेकर आया और बिना बोले-चाले ही ऊपर फेंककर चला गया। कंबलों का गिरना और नींद का टूटना भी एक साथ ही हुआ। बुरा तो लगा, परंतु कंबलों को पाकर संतोष भी आ ही गया। अब केवल वही एक लोहे के बंधन का कष्ट और रह-रहकर भारत माता से जुदा होने का ध्यान साथ में था।

‘‘सूर्य निकलते ही मुझको खिचड़ी मिली और लुहार भी आ गया। हाथ की सांकल काटते समय थोड़ा-सा चमड़ा भी काटा, परंतु पैरों में से आड़ी बेड़ी काटते समय, केवल दो-तीन बार हथौड़ी से पैरों की हड्डी को जाँचा कि कितनी पुष्ट है। मैंने एक बार दुःखी होकर कहा, ‘‘क्याअंधा है, जो पैर में मारता है?’’

‘‘पैर क्या हम तो दिल में भी मार देंगे, क्या कर लोगी?’’ उसने मुझे कहा था।

‘‘बंधन में हूँ तुम्हारे कर भी क्या सकती हूँ…’’ फिर मैंने उनके ऊपर थूक दिया था, ‘‘औरतों की इज्जत करना सीखो?’’

जेलर भी साथ थे, तो उसने कड़क आवाज में कहा, ‘‘तुम्हें छोड़ दिया जाएगा,यदि तुम बता दोगी कि तुम्हारे नेताजी सुभाष कहाँ हैं?’’

‘‘वे तो हवाई दुर्घटना में चल बसे,’’ मैंने जवाब दिया, ‘‘सारी दुनिया जानती है।’’

‘‘नेताजी जिंदा हैं….झूठ बोलती हो तुम कि वे हवाई दुर्घटना में मर गए?’’ जेलर ने कहा। 

‘‘हाँ नेताजी जिंदा हैं।’’

‘‘तो कहाँ हैं…।’’

‘‘मेरे दिल में जिंदा हैं वे।’’ जैसे ही मैंने कहा तो जेलर को गुस्सा आ गया था और बोले, ‘‘तो तुम्हारे दिल से हम नेताजी को निकाल देंगे।’’

और फिर उन्होंने मेरे आँचल पर ही हाथ डाल दिया और मेरी आँगी को फाड़ते हुए फिर लुहार की ओर संकेत किया…लुहार ने एक बड़ा सा जंबूड़ औजार जैसा फुलवारी में इधर-उधर बढ़ी हुई पत्तियाँ काटने के काम आता है, उस ब्रेस्ट रिपर को उठा लिया और मेरे दाएँ उरोज को उसमें दबाकर काटने चला था…लेकिन उसमें धार नहीं थी, ठूँठा था और उरोजों (स्तनों) को दबाकर असहनीय पीड़ा देते हुए दूसरी तरफ से जेलर ने मेरी गर्दन पकड़ते हुए कहा, ‘‘अगर फिर जबान लड़ाई तो तुम्हारे ये दोनों गुब्बारे छाती से अलग कर दिए जाएँगे…’’ 

उसने फिर चिमटानुमा हथियार मेरी नाक पर मारते हुए कहा, ‘‘शुक्र मानो महारानी विक्टोरिया का कि इसे आग से नहीं तपाया, आग से तपाया होता तो तुम्हारे दोनों उभार पूरी तरह उखड़ जाते।’’

”चमकौर साहिब” – सिख इतिहास

From Pramod Agrawal < >

”चमकौर साहिब” सिख इतिहास की शौर्य गाथा का साक्षी

सिख पंथ दुनिया का एक ऐसा समुदाय है। जो सदैव अपने उदार रवैये के लिए जाना जाता है। जिनके धार्मिक स्थल गुरूद्वारों में बिना किसी रोक-टोक, भेद-भाव के सभी धर्म, समुदाय के लोगों का स्वागत खुले दिल से किया जाता है। सिख समुदाय के प्रथम गुरू नानक देव जी महाराज ने पूरी दुनिया को (वांड छकने) यानि भोजन को आपस में बांट कर खाने (लंगर) की परंपरा सिखार्इ ताकि मानव समाज के बीच खड़ी धर्म-जाति और आपसी भेद-भाव की दीवार को ढाहाया जा सकें। इस समुदाय को एक ऐसे समाज के रूप में भी जाना जाता है जिसने धर्म की रक्षा हेतू अनगिनत बलिदान दिए और वक्त आने पर अपने देश के दुश्मनों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। रेलयात्री डाटइन पर पढि़ए सिखों के दसवें गुरू श्री गुरू गोविद सिंह जी महाराज के 349वें प्रकाश दिवस पर सिख इतिहास की एक यादगार वीरगाथा के बारें में। जब 40 सिख सूरमाओं ने गुरू की अगुवार्इ में 10 लाख मुगल सैनिकों के दांत खटटे कर दिए, जब मुगल सम्राट औरंगजेब ने गुरू गोविद सिंह जी के समक्ष घुटने टेक दिए, जब भारत में बाबर के बसाए मुगल साम्राज्य की जडे़ हिदुस्तान से उखड़ गर्इ।
पूरे हिदुस्तान में स्वयं का राज स्थापित करने के मुगल सम्राट औरंगजेब के सपने को तब बड़ा झटका लगा जब, सिखों के दसवें गुरू गुरू गोविद सिंह जी महाराज ने उसकी अधीनता स्वीकार करने से मना कर दिया और सिखों के साथ-साथ हिन्दु धर्म की रक्षा के लिए एक अभेद दीवार बन कर खडे़ हो गए। इससे गुस्साएं औरंगजेब ने सरहिंद के नवाब वज़ीर खान की अगुवार्इ में अन्य मुगल राजाओं की लम्बी चौड़ी फौज जिसमें कुल सैनिकों की संख्या 10 लाख थी। गुरू गोविद सिंह जी महाराज को जिंदा या मुर्दा पकड़ने के लिए आनंदपुर साहिब (पंजाब) भेज दी। वज़ीर खान की अगुवार्इ में आयी फौज ने 6 महीनें तक आनंदपुर साहिब (पंजाब) की सरहदों को घेरे रखा। मगर अंदर जाने की हिम्मत नही कर पाये साथ ही उनका मानना था कि जैसे ही नगर के अंदर राशन-पानी समाप्त हो जाएगा गुरू जी स्वयं आकर सर्मपण कर देंगे। मगर ऐसा सोचना मुगलों की नासमझी साबित हुर्इ 5-6 दिसंबर 1704 रात गुरू जी अपने सैनिकों के साथ चुपचाप आंनदपुर से कूच कर गये। हालाँकि जल्द ही मुगलों को इस बात का पता चल गया और वो गुरू जी का पीछा करने लगे।
अपने चंद साथियों के साथ जब गुरूजी सारस नदी पार करने ही वाले थे की तभी उनका सामना मुगलों की लम्बी चौड़ी फौज से हो गया। उधर तेज बारिश के कारण सारस नदी भी अपने पूरे उफान पर थी। ऐसे में गुरूजी की फौज परेशान जरूर हुर्इ मगर डरी नहीं। गुरूजी ने आदेश दिया जो कोर्इ भी इस उफनाती नदी को पार कर दूसरी ओर जा सकता है चला जाए बाकि सैनिक यही रूक कर मुगल सैनिको से युद्ध करें। आदेश सुन कर्इ सिख सैनिक नदी पार करने का प्रयास करने लगे मगर इस दौरान कर्इ सैनिक नदी के वेग को सहन नहीं कर पाए और तेज धार की चपेट में आ गए। वही कर्इ सिख योद्धाओं ने मुगलों से युद्ध करना सहीं समझा। नदी पार करने के बाद गुरूजी के पास अपने दो बड़े साहिबजादे भार्इ अजीत सिंह जी और भार्इ जुझार सिंह जी के अलावा 40 सिख सूरमां ही बचे थे। वहीं दुसरी तरफ थी उनकी जान की प्यासी 10 लाख मुगलों की विशाल फौज।
अपने साथियों के साथ आगे बढ़ते हुए गुरूजी पंजाब के रूपनगर में सिथत सरहिंद नहर के बसे चमकौर नामक स्थान पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया। साथ ही एक स्थानीय निवासी स्वामी बुद्चंद ने अपनी कच्ची गढ़ी (किलानुमा हवेली) गुरूजी का ठहरने के लिए दे दी। गुरूजी को हवेली सामरिक दृषिट से बहुत उपयोगी लगी उन्होंने वही अपने साथी सैनिकों के साथ रूकने का निर्णय किया। जल्द ही गुरूजी ने सभी 40 सैनिकों को बचे हुए अस्ले के साथ छोटे-छोटे दल में बांट दिया।
सिख सूरमा इस बात से अच्छी तरह परिचित थे कि अब उनका बच पाना नामुमकिन है। मगर इससे भयभीत होने की बजाए सिख योद्धा दुश्मन का इंतजार करने लगे। सारस नदी का जलस्तर कम होते ही मुगलों के घोड़ो की चाप का शोर से पूरा चमकौर में गूंजने लगा। वजीर खान ने नगर के लोगों से यह जान लिया कि गुरू जी के पास अब मात्र 40 सैनिक ही बचे है। वो गुरू जी को बंदी बनाने का स्वप्न देखने लगा जल्द ही उसने यह ऐलान करवा दिया कि यदि गुरू जी अपने सैनिकों सहित आत्मसर्मपण कर दे तो उनकी जान बक्श दी जाएगी। इसका उतर सिख सूरमाओं ने मुगलों पर तीरों की बौछार कर दिया।
फिर भी वजीर खान को यह भ्रम हो चला था कि जल्द ही गुरू जी हार मान लेंगे वही गुरू जी ने भी एक-एक सिख योद्धा को सवा लाख के साथ लड़ाने की सौगंध खा रखी थी जिसे अब अमल में लाने का वक्त आ चुका था।
22 दिसंबर 1704 काले घने बादलों से घिरे चमकौर में हल्की-हल्की बारिश और ठण्डी हवा के बीच दुनिया का एक मात्र अनोखा युद्ध प्रारंभ हो चुकाँ था सिख सूरमा अपने दिल की गरमी मुगलों पर उढ़ेलने के लिए बैचेन थे एक तरफ जहाँ 10 लाख मुगल सैनिक थे वही दूसरी ओर मात्र 40 सिख यौद्धा गुरूजी और उनके 2 साहिबजादे। गुरूजी ने रणनीती बनाकर पांच-पांच सिख सैनिको का जत्था मुगलों से लड़ने के लिए किले से बाहर भेजना शुरू कर दिया। पहले जत्थे में भार्इ हिम्मत सिंह जी अपने बाकी के चार साथियों के साथ मैदान में उतर गए। गुरूजी स्वयं भी किले की डियोढ़ी (छत) से मुगलों पर तीरों की बौछार करने लगे।
लम्बे समय तक खूब लोहे से लोहा बजा फिर पहला जत्था शहीद हो गया। गुरू जी ने फिर दूसरा जत्था युद्ध के लिए बाहर भेजा देखते ही देखते मुगलों के पैर उखड़ने लगे उनमें अजीब सा डर घर कर गया। हर किसी की समझ से बाहर था कि कैसे मात्र 40 सिख 10 लाख की फौज से लोहा ले सकते है जल्द ही शाम घिर आर्इ गुस्साएं वज़ीर खान ने अपने कर्इ साथी हिदायत खान, फूलान खान, इस्माइल खान, असलम खान, जहान खान, खलील खान, भूरे खान को किले के भीतर चलने को कहाँ आदेश पा कर सारे मुगल कच्ची डियोढ़ी में घुसने की तैयारी करने लगे।
खबर पाकर सिख सैनिकों ने गुरूजी से उनके पुत्रों सहित डियोढ़ी से निकल जाने का आग्रह किया क्योंकि इतना बढ़ा हमला रोक पाना मुश्किल था। इस पर गुरूजी ने कहाँ कि तुम सारे मेरे साहिबजादे ही तो हो मैं तुम्हें छोड कर नहीं जा सकता। इस पर उनके बडे़ साहिबजादे भार्इ अजीत सिंह ने गुरू जी से युद्ध स्थल में जाने की आज्ञा मांगी। सैकडों मुगलों को मौत के घाट उतारने के बाद भार्इ अजीत सिंह भी शहीद हो गए। उसके बाद भार्इ जुझार सिंह ने रण भूमि में मोर्चा संभाला वो भी दुश्मनों के लिए काल साबित हुए बाद में उन्हें भी वीरगति प्राप्त हुर्इ। उस समय बडे़ साहेबजादे अजीत सिंह 18 वर्ष के थे जबकि छोटे साहिबजादे भार्इ जुझार सिंह की उम्र मात्र 14 वर्ष थी। जल्द ही बचे हुए सिख सैनिकों ने गुरू जी से पुन: वह स्थान छोड़ने का अनुरोध किया ताकि गुरूजी वहां से सुरक्षित निकल आगे की रणनिती बना सके। गुरू जी ने उनसे वादा लिया कि वो रणभूमि में अपनी जान लड़ा देंगे मगर हार नहीं मानेंगे। इसके बाद उन्होंने वहां से 2 सैनिको के साथ निकलने का निर्णय लिया। दुश्मन को चकमा देने के लिए गुरूजी ने अपने समान दिखने वाले भार्इ जीवा सिंह को अपना मुकुट और पौशाक पहना कर डियोढ़ी पर चढ़ा दिया। ताकि दुश्मन को उनके वहाँ से निकल जाने का पता ना चले। वहीं उनका मानना था कि अगर वो मुगलों को ललकारेगें नहीं तो उन्हे कायर समझा जाएगा इसके लिए गुरूजी ने एक और रणनिती बनार्इ जिसके अनुसार गुरूजी और उनके साथी सैनिक दोनों अलग-अलग दिशा में जाएंगे और बाद में एक निश्चित स्थान पर मिलेंगे। बरसात रूक चुकी थी आसमान में चारों तरफ तारें छाए हुए थे योजना के अनुसार अंधेरे में गुरू जी ने तीरों की बौछार कर मुगलों की सारी मशाले कीचड में गिरा कर बुझा दी। फिर आवाज लगार्इ (पीरे हिन्द जा रहा है जिसकी हिम्मत हो रोक ले) युद्ध जीतने और र्इनाम की लालच में मुगल सैनिक अंधेरे में उल्टी दिशा में भागे और आपस में भीड़ गए। गुरू जी की योजना कामयाब रही गुरूजी और उनके साथी वहां से निकल गए सुबह जब उजाला हुआ तो ज्यादातर मुगल सैनिक आपस में लड़ कर मर चुके थे। मुगल सेना को भारी निराश हुर्इ लाखों हजारों शवों में बस 35 शव ही सिख सैनिको के थे। वहीं मुगल फौज का लगभग सफाया हो चुका था। गुस्साएं मुगलों ने किले पर धावा बोला वहाँ मौजूद सिख सैनिको ने भी उन्हें करारा जवाब दिया और अन्त में शहादत हासिल की।
मुगलों के लिए ये सबसे बड़ी हार थी कश्मीर, लाहौर, दिल्ली, सरहिंद की सारी मुगल सेना की ताकत और सात महीने से ज्यादा वक्त देने के बावजूद उन्हें मुहँ की खानी पड़ी थी। मुगलों का ख्जाना भी खाली हो चला था। औरंगजेब ने गुरूजी समक्ष घुटने टेक दिए और मुगल शासन का भारत से नाम मिट गया। उस समय औरंगजेब ने गुरू गोविद सिंह जी से पूछा कि कैसे उन्होंने ये सब किया, कैसे 40 सिखों ने 10 लाख मुगल फौजियों को हरा दिया तब गुरू जी ने कहा था कि उनका एक-एक सिख अपने दुश्मन के लिए सवा लाख के बराबर है।
”चिडि़यों से मैं बाज लड़ाऊ गीदड़ को मैं शेर बनाऊ”
”सवा लाख से एक लडाऊ तभी गोविद सिंह नाम कहाउँ”
पंजाब के रूपनगर से 15 किलोमीटर दूर सिथत चमकौर नामक स्थान सिख इतिहास की शौर्य गाथा का जीवंत उदाहरण है। यहाँ के प्रसिद्ध राजा विडिचंद बाग में ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब स्थापित है। जो चमकौर के युद्ध में शहीद हुए सिख सैनिकों को सर्मपित है इसके अलावा यहाँ कर्इ अन्य गुरूद्वारें भी है। रेल से इस स्थान के दर्शन करने के लिए आप को पास के मोरिंदा रेलवे स्टेशन के लिए रेल से सफर करना होगा जो इस गुरूद्वारें से 15 किलोमीटर दूर सिथत है। वहीं रूपनगर रेलवे स्टेशन की देरी यहाँ से 16 किलोमीटर है।

हिन्दू वीर योद्धा “तक्षक”

From: Pramod Agrawal <>

हिन्दू वीर योद्धा “तक्षक” जिसने सिखाया कि देश

पर आक्रमण करने वालों से कैसे निपटा जाता है !

हिन्दू वीर योद्धा “तक्षक” जिसने सिखाया कि देश पर आक्रमण करने वालों से कैसे निपटा जाता है !
मोहम्मद बिन कासिम के आक्रमण से एक चौथाई सदी बीत चुकी थी। तोड़े गए मन्दिरों, मठों और चैत्यों के ध्वंसावशेष अब टीले का रूप ले चुके थे, …मोहम्मद बिन कासिम के आक्रमण से एक चौथाई सदी बीत चुकी थी। तोड़े गए मन्दिरों, मठों और चैत्यों के ध्वंसावशेष अब टीले का रूप ले चुके थे, और उनमे उपजे वन में विषैले जीवोँ का आवास था। कासिम ने अपने अभियान में युवा आयु वाले एक भी व्यक्ति को जीवित नही छोड़ा था, अस्तु अब इस क्षेत्र में हिन्दू प्रजा अत्यल्प ही थी। एक बालक जो कासिम के अभियान के समय मात्र “आठ वर्ष” का था, वह इस कथा का मुख्य पात्र है। उसका नाम था “तक्षक”। तक्षक के पिता सिंधु नरेश दाहिर के सैनिक थे जो इसी कासिम की सेना के साथ हुए युद्ध में वीरगति पा चुके थे। लूटती अरब सेना जब तक्षक के गांव में पहुची तो हाहाकार मच गया। स्त्रियों को घरों से “खींच खींच” कर उनकी देह लूटी जाने लगी। भय से आक्रांत तक्षक के घर में भी सब चिल्ला उठे। तक्षक और उसकी दो बहनें “भय” से कांप उठी थीं। तक्षक की माँ पूरी परिस्थिति समझ चुकी थी, उसने कुछ देर तक अपने बच्चों को देखा और जैसे एक निर्णय पर पहुच गयी। माँ ने अपने तीनों बच्चों को खींच कर छाती में चिपका लिया और रो पड़ी। फिर देखते देखते उस क्षत्राणी ने म्यान से तलवार खीचा और अपनी दोनों बेटियों का “सर” काट डाला। उसके बाद बेटे की ओर अंतिम दृष्टि डाली और तलवार को अपनी “छाती” में उतार लिया।

आठ वर्ष का बालक एकाएक समय को पढ़ना सीख गया था, उसने भूमि पर पड़ी मृत माँ के आँचल से अंतिम बार अपनी आँखे पोंछी, और घर के पिछले द्वार से निकल कर खेतों से होकर जंगल में भागा। पचीस वर्ष बीत गए, तब का अष्टवर्षीय तक्षक अब बत्तीस वर्ष का पुरुष हो कर कन्नौज के प्रतापी शासक नागभट्ट द्वितीय का मुख्य अंगरक्षक था। वर्षों से किसी ने उसके चेहरे पर भावना का कोई चिन्ह नही देखा था। वह न कभी खुश होता था न कभी दुखी, उसकी आँखे सदैव अंगारे की तरह लाल रहती थीं।

उसके पराक्रम के किस्से पूरी सेना में सुने सुनाये जाते थे। अपनी तलवार के एक वार से हाथी को मार डालने वाला तक्षक सैनिकों के लिए आदर्श था। कन्नौज नरेश नागभट्ट अपने अतुल्य पराक्रम, विशाल सैन्यशक्ति और अरबों के सफल प्रतिरोध के लिए ख्यात थे। सिंध पर शासन कर रहे “अरब” कई बार कन्नौज पर आक्रमण कर चुके थे, पर हर बार योद्धा राजपूत उन्हें खदेड़ देते।

युद्ध के “सनातन नियमों” का पालन करते नागभट्ट कभी उनका “पीछा” नहीं करते, जिसके कारण बार बार वे मजबूत हो कर पुनः आक्रमण करते थे, ऐसा पंद्रह वर्षों से हो रहा था।

आज महाराज की सभा लगी थी, कुछ ही समय पुर्व गुप्तचर ने सुचना दी थी, कि अरब के खलीफा से सहयोग ले कर सिंध की विशाल सेना कन्नौज पर आक्रमण के लिए प्रस्थान कर चुकी है और संभवत: दो से तीन दिन के अंदर यह सेना कन्नौज की “सीमा” पर होगी। इसी सम्बंध में रणनीति बनाने के लिए महाराज नागभट्ट ने यह सभा बैठाई थी।

नागभट्ट का सबसे बड़ा गुण यह था, कि वे अपने सभी “सेनानायकों” का विचार लेकर ही कोई निर्णय करते थे। आज भी इस सभा में सभी सेनानायक अपना विचार रख रहे थे। अंत में तक्षक उठ खड़ा हुआ और बोला -“महाराज, हमे इस बार वैरी को उसी की शैली में उत्तर देना होगा” महाराज ने ध्यान से देखा अपने इस अंगरक्षक की ओर, बोले- अपनी बात खुल कर कहो तक्षक, हम कुछ समझ नही पा रहे।

तक्षक: महाराज, अरब सैनिक महा बर्बर हैं, उनके सतक्षकाथ सनातन नियमों के अनुरूप युद्ध कर के हम अपनी प्रजा के साथ “घात” ही करेंगे। उनको उन्ही की शैली में हराना होगा।

महाराज के माथे पर लकीरें उभर आयीं, बोले- “किन्तु हम धर्म और मर्यादा नही छोड़ सकते सैनिक”।

तक्षक ने कहा “मर्यादा का निर्वाह उसके साथ किया जाता है जो मर्यादा का अर्थ समझते हों, ये बर्बर धर्मोन्मत्त राक्षस हैं महाराज, इनके लिए हत्या और बलात्कार ही धर्म है। पर यह हमारा धर्म नही हैं, राजा का केवल एक ही धर्म होता है महाराज, और वह है प्रजा की रक्षा।

देवल और मुल्तान का युद्ध याद करें महाराज, जब कासिम की सेना ने दाहिर को पराजित करने के पश्चात प्रजा पर कितना “अत्याचार” किया था।

ईश्वर न करे, यदि हम पराजित हुए तो बर्बर अत्याचारी अरब हमारी स्त्रियों, बच्चों और निरीह प्रजा के साथ कैसा व्यवहार करेंगे, यह महाराज जानते हैं।”

महाराज ने एक बार पूरी सभा की ओर निहारा, सबका मौन तक्षक के तर्कों से सहमत दिख रहा था। महाराज अपने मुख्य सेनापतियों मंत्रियों और तक्षक के साथ गुप्त सभाकक्ष की ओर बढ़ गए। अगले दिवस की संध्या तक कन्नौज की पश्चिम सीमा पर दोनों सेनाओं का पड़ाव हो चूका था, और आशा थी कि अगला प्रभात एक भीषण युद्ध का साक्षी होगा।

आधी रात्रि बीत चुकी थी। अरब सेना अपने शिविर में निश्चिन्त सो रही थी। अचानक तक्षक के संचालन में कन्नौज की एक चौथाई सेना अरब शिविर पर टूट पड़ी।

अरबों को किसी हिन्दू शासक से रात्रि युद्ध की आशा न थी। वे उठते,सावधान होते और हथियार सँभालते इसके पुर्व ही आधे अरब गाजर मूली की तरह काट डाले गए। इस भयावह निशा में तक्षक का शौर्य अपनी पराकाष्ठा पर था। वह अपनी तलवार चलाते जिधर निकल पड़ता उधर की भूमि शवों से पट जाती थी। उषा की प्रथम किरण से पुर्व अरबों की दो तिहाई सेना मारी जा चुकी थी। सुबह होते ही बची सेना पीछे भागी, किन्तु आश्चर्य! महाराज नागभट्ट अपनी शेष सेना के साथ उधर तैयार खड़े थे। दोपहर होते होते समूची अरब सेना काट डाली गयी। अपनी बर्बरता के बल पर विश्वविजय का स्वप्न देखने वाले आतंकियों को पहली बार किसी ने ऐसा उत्तर दिया था।

विजय के बाद महाराज ने अपने सभी सेनानायकों की ओर देखा, उनमे तक्षक का कहीं पता नही था। सैनिकों ने युद्धभूमि में तक्षक की खोज प्रारंभ की तो देखा- लगभग हजार अरब सैनिकों के शव के बीच तक्षक की मृत देह दमक रही थी। उसे शीघ्र उठा कर महाराज के पास लाया गया। कुछ क्षण तक इस अद्भुत योद्धा की ओर चुपचाप देखने के पश्चात महाराज नागभट्ट आगे बढ़े और तक्षक के चरणों में अपनी तलवार रख कर उसकी मृत देह को प्रणाम किया।

युद्ध के पश्चात युद्धभूमि में पसरी नीरवता में भारत का वह महान सम्राट गरज उठा-

“आप आर्यावर्त की वीरता के शिखर थे तक्षक…. भारत ने अब तक मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्योछावर करना सीखा था, आप ने मातृभूमि के लिए प्राण लेना सिखा दिया। भारत युगों युगों तक आपका आभारी रहेगा।”

इतिहास साक्षी है, इस युद्ध के बाद अगले तीन शताब्दियों तक अरबों में भारत की तरफ आँख उठा कर देखने की हिम्मत नही हुई।

 

होमी भाभा

From: Pramod Agrawal < >

वह महान वैज्ञानिक जिसने भारत को बैलगाड़ी युग से निकालकर

नाभिकीय युग मे पहुंचा दिया

Pradeep द्वारा

भारत की स्वतंत्रता और उसके नए संविधान के लागू होने के साथ ही देश की प्रगति की नींव रखी गई। स्वतंत्रता के तुरंत बाद हमारे देश का नेतृत्व आधुनिक भारत के निर्माता पं. जवाहरलाल नेहरू को सौंपा गया। नेहरू जी का यह यह मानना था कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का एक ही रास्ता है- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को विकास से जोड़ा जाए। नेहरू जी  ने मुख्यत: दो क्षेत्रों मे अपना ध्यान केन्द्रित किया – परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम का विकास और इसके माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान का विकास और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद के अंतर्गत देश में एक के बाद एक कई वैज्ञानिक संस्थाओं और प्रयोगशालाओं की स्थापना। भारत मे नाभिकीय ऊर्जा के व्यवहार्य और दूरदर्शी कार्यक्रम की स्थापना होमी जहाँगीर भाभा और नेहरू जी के संयुक्त दृष्टिकोणों के परिणामस्वरूप हुई। आइए, भारत को नाभिकीय युग मे प्रवेश दिलाने मे भाभा की भूमिका के बारे मे चर्चा करते हैं।
imagesभाभा के साथ पं. नेहरू
होमी भाभा का जन्म 30 अक्तूबर, 1909 को मुंबई मे एक सम्पन्न पारसी परिवार मे हुआ था। स्कूली शिक्षा मे शानदार अकादमिक प्रदर्शन के बाद भाभा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए कैंब्रिज विश्वविद्यालय मे प्रवेश लिया। भौतिकी मे उनकी व्यापक दिलचस्पी थी, इसलिए उन्होने नाभिकीय भौतिकी को अपना अनुसंधान क्षेत्र चुना। कैंब्रिज विश्वविद्यालय से पीएचडी करने के बाद वहीं उन्हें प्राध्यापक के रूप मे नियुक्ति मिली। भाभा ने भौतिकी के चोटी के वैज्ञानिकों, रदरफोर्ड, डिराक, चैडविक, बोर, आइंस्टाइन, पौली आदि के साथ कार्य किया। भाभा का शोधकार्य मुख्यत:  कॉस्मिक किरणों पर केंद्रित था। कॉस्मिक किरणें अत्यधिक ऊर्जा वाले वे कण होते हैं जो बाहरी अंतरिक्ष मे पैदा होते हैं और छिटक कर पृथ्वी पर आ जाते हैं। भाभा ने वर्ष 1937 मे वाल्टर हाइटलर के साथ मिलकर कॉस्मिक किरणों पर एक सैद्धांतिक शोधपत्र प्रकाशित करवाया। उनके कॉस्मिक किरणों पर किये गए शोध कार्य को वैश्विक स्तर पर व्यापक मान्यता प्राप्त हुई। तब तक भाभा एक प्रतिष्ठित भौतिक विज्ञानी बन चुके थे।
द्वितीय विश्व युद्ध की भारत को देन
यह एक संयोग ही कहा जा सकता है कि वर्ष 1939 मे भाभा कैंब्रिज से कुछ दिनों की छुट्टी लेकर भारत आए। और इसी बीच यूरोप मे अचानक द्वितीय विश्व युद्ध छिड़ गया। इसलिए उन्होने विश्व युद्ध के ख़त्म होने तक भारत मे ही रहने का निर्णय किया। और उन्होने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइन्स, बैंगलोर मे चंद्रशेखर वेंकट रामन के आमंत्रण पर रीडर के पद पर नियुक्ति प्राप्त की। इससे भाभा के जीवन में एक बड़ा मोड़ा तो आया ही साथ मे भारत के वैज्ञानिक विकास को भी एक नई दिशा मिली।
प्रारम्भ मे भाभा का अनुसंधान कार्य कॉस्मिक किरणों पर ही केंद्रित था, मगर नाभिकीय भौतिकी के क्षेत्र मे विकास को देखते हुए भाभा को यह विश्वास हो गया कि इस क्षेत्र के अनुसन्धानों से भारत निकट भविष्य में लाभ उठा सकेगा। वर्ष 1944 में भाभा ने टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष दोराब जी टाटा को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होने नाभिकीय भौतिकी के क्षेत्र में मौलिक अनुसंधान हेतु एक संस्थान के निर्माण का प्रस्ताव रखा तथा नाभिकीय विद्युत की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। टाटा ट्रस्ट के अनुदान से वर्ष 1945 में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामैंटल रिसर्च (टीआईएफ़आर) की डॉ. होमी भाभा के नेतृत्व में स्थापना हुई। टीआईएफ़आर ने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को संगठित करने के लिए आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवाया।
दो महान विभूतियों के बीच अद्भुत बौद्धिक संबंध
भारत मे परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम संबंधी वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का श्रेय भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू और होमी भाभा की दूरदर्शिता को जाता है। भाभा की प्रतिभा के नेहरू जी कायल थे तथा दोनों के बीच काफी मधुर संबंध थे। वर्ष 1948 में भाभा की अध्यक्षता में परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना की गई। यह भाभा की दूरदृष्टि ही थी कि नाभिकीय विखंडन की खोज के बाद जब सारी दुनिया नाभिकीय ऊर्जा के विध्वंसनात्मक रूप परमाणु बम के निर्माण मे लगी हुई थी तब भाभा ने भारत की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान मे रखते हुए विद्युत उत्पादन के लिए परमाणु शक्ति के उपयोग की पहल की। भाभा के नेतृत्व में भारत में प्राथमिक रूप से विद्युत शक्ति पैदा करने तथा कृषि, उद्योग, चिकित्सा, खाद्य उत्पादन और अन्य क्षेत्रों में अनुसंधान के लिए नाभिकीय अनुप्रयोगों के विकास की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान भाभा को नेहरू जी की निरंतर सहायता और प्रोत्साहन मिलती रही, जिससे भारत दुनिया भर के उन मुट्ठी भर देशों में शामिल हो सका जिनको सम्पूर्ण नाभिकीय चक्र पर स्वदेशी क्षमता हासिल था।homi-bhabha-1
त्रिस्तरीय नाभिकीय ऊर्जा कार्यक्रम
डॉ. भाभा ने देश में उपलब्ध यूरेनियम और थोरियम के विपुल भंडारों को देखते हुए परमाणु विद्युत उत्पादन की तीन स्तरीय योजना बनाई थी, जिसमें क्रमश: यूरेनियम आधारित नाभिकीय रिएक्टर स्थापित करना, प्लूटोनियम को ईंधन के रूप मे उपयोग करना तथा थोरियम चक्र पर आधारित रिएक्टरों की स्थापना करना शामिल था। इस त्रिस्तरीय योजना का दो हिस्सा भारत पूरा कर चुका है। इस प्रकार भाभा ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में भारत को स्वावलंबी बनाकर उन लोगों के दाँतो तले ऊंगली दबा दिया जो परमाणु ऊर्जा के विध्वंसनात्मक उपयोग के पक्षधर थे।
परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के पक्षधर
परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग से संबंधित भाभा का विजन सम्पूर्ण मानवता के लिए युगांतरकारी सिद्ध हुआ। उन्होने यह बता दिया कि परमाणु का उपयोग सार्वभौमिक हित और कल्याण के लिए करते हैं, तो इसमें असीम संभावनाएं छिपी हुई है। वर्ष 1955 में भारत के प्रथम नाभिकीय रिएक्टर ‘अप्सरा’ की स्थापना परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग की दिशा में पहला सफल कदम था। इसके बाद भाभा के नेतृत्व में साइरस, जरलीना आदि रिएक्टर अस्तित्व में आए। हालांकि डॉ. भाभा शांतिपूर्ण कार्यों के लिए परमाणु ऊर्जा के उपयोग के पक्षधर रहे, लेकिन 1962 के भारत-चीन युद्ध मे भारत की हार ने उन्हें अपनी सोच बदलने को विवश कर दिया। इसके बाद वे कहने लगे कि ‘शक्ति का न होना हमारे लिए सबसे महंगी बात है’। अक्तूबर 1965 में डॉ. भाभा ने ऑल इंडिया रेडियों से घोषणा कि अगर उन्हें मौका मिले तो भारत 18 महीनों में परमाणु बम बनाकर दिखा सकता है। उनके इस वक्तव्य ने सारी दुनिया में सनसनी पैदा कर दी। हालांकि इसके बाद भी वे विकास कार्यों में परमाणु ऊर्जा के उपयोग की वकालत करते रहे तथा ‘शक्ति संतुलन’ हेतु भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न बनना आवश्यक बताया।
विमान दुर्घटना और असामयिक मृत्यु
24 जनवरी, 1966 को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग की बैठक मे भाग लेने के लिए विएना जाते हुए एक विमान दुर्घटना में मात्र 57 वर्ष की आयु में डॉ. भाभा का निधन हो गया। इस प्रकार भारत ने एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक, प्रशासक और कला एवं संगीत प्रेमी को खो दिया। डॉ. भाभा द्वारा प्रायोजित भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम आज भी देश के बहुआयामी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा रहा है।

सम्राट मिहिर भोज

From: Pramod Agrawal < >

पूर्व मध्य काल का विस्मृति महानायक:

सम्राट मिहिर भोज

वीरेंदर परिहार

mihir_bhoj
सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार अथवा परिहार वंश के क्षत्रिय थे। मनुस्मृति में प्रतिहार, प्रतीहार, परिहार तीनों शब्दों का प्रयोग हुआ हैं। परिहार एक तरह से क्षत्रिय शब्द का पर्यायवाची है। क्षत्रिय वंश की इस शाखा के मूल पुरूष भगवान राम के भाई लक्ष्मण माने जाते हैं। लक्ष्मण का उपनाम, प्रतिहार, होने के कारण उनके वंशज प्रतिहार, कालांतर में परिहार कहलाएं। कुछ जगहों पर इन्हें अग्निवंशी बताया गया है, पर ये मूलतः सूर्यवंशी हैं। पृथ्वीराज विजय, हरकेलि नाटक, ललित विग्रह नाटक, हम्मीर महाकाव्य पर्व (एक) मिहिर भोज की ग्वालियर प्रशस्ति में परिहार वंश को सूर्यवंशी ही लिखा गया है। लक्ष्मण के पुत्र अंगद जो कि कारापथ (राजस्थान एवं पंजाब) के शासक थे, उन्ही के वंशज परिहार है। इस वंश की 126वीं पीढ़ी में हरिश्चन्द्र का उल्लेख मिलता है। इनकी दूसरी क्षत्रिय पत्नी भद्रा से चार पुत्र थे। जिन्होंने कुछ धनसंचय और एक सेना का संगठन कर अपने पूर्वजों का राज्य माडव्यपुर को जीत लिया और मंडोर राज्य का निर्माण किया, जिसका राजा रज्जिल बना।इसी का पौत्र नागभट्ट था, जो अदम्य साहसी, महात्वाकांक्षी और असाधारण योद्धा था। इस वंश में आगे चलकर कक्कुक राजा हुआ, जिसका राज्य पश्चिम भारत में सबल रूप से उभरकर सामने आया। पर इस वंश में प्रथम उल्लेखनीय राजा नागभट्ट प्रथम है, जिसका राज्यकाल 730 से 756 माना जाता है। उसने जालौर को अपनी राजधानी बनाकर एक शक्तिशाली परिहार राज्य की नींव डाली। इसी समय अरबों ने सिंध प्रांत जीत लिया और मालवा और गुर्जर राज्यों पर आक्रमण कर दिया। नागभट्ट ने इन्हे सिर्फ रोका ही नहीं, इनके हाथ से सैंनधन, सुराष्ट्र, उज्जैन, मालवा भड़ौच आदि राज्यों को मुक्त करा लिया। 750 में अरबों ने पुनः संगठित होकर भारत पर हमला किया और भारत की पश्चिमी सीमा पर त्राहि-त्राहि मचा दी। लेकिन नागभट्ट कुद्ध्र होकर गया और तीन हजार से ऊपर डाकुओं को मौत के घाट उतार दिया जिससे देश ने राहत की सांस ली। इसके बाद इसका पौत्र वत्सराज (775 से 800) उल्लेखनीय है, जिसने परिहार साम्राज्य का विस्तार किया। उज्जैन के शासन भण्डि को पराजित कर उसे परिहार साम्राज्य की राजधानी बनाया।उस समय भारत में तीन महाशक्तियां अस्तित्व में थी। परिहार साम्राज्य-उज्जैन राजा वत्सराज, 2 पाल साम्राज्य-गौड़ बंगाल राजा धर्मपाल, 3 राष्ट्रकूट साम्राज्य-दक्षिण भारत राजा धु्रव। अंततः वत्सराज ने पाल धर्मपाल पर आक्रमण कर दिया और भयानक युद्ध में उसे पराजित कर अपनी अधीनता स्वीकार करने को विवश किया। लेकिन ई. 800 में धु्रव और धर्मपाल की संयुक्त सेना ने वत्सराज को पराजित कर दिया और उज्जैन एवं उसकी उपराजधानी कन्नौज पर पालों का अधिकार हो गया। लेकिन उसके पुत्र नागभट्ट द्वितीय ने उज्जैन को फिर बसाया। उसने कन्नौज पर आक्रमण उसे पालों से छीन लिया और कन्नौज को अपनी प्रमुख राजधानी बनाया। उसने 820 से 825-826 तक दस भयावाह युद्ध किए और संपूर्ण उत्तरी भारत पर अधिकार कर लिया। इसने यवनों, तुर्कों को भारत में पैर नहीं जमाने दिया। नागभट्ट का समय उत्तम शासन के लिए प्रसिद्ध है। इसने 120 जलाशयों का निर्माण कराया-लंबी सड़के बनवाई। अजमेर का सरोवर उसी की कृति है, जो आज पुष्कर तीर्थ के नाम से प्रसिद्ध है। यहां तक कि पूर्व काल में राजपूत योद्धा पुष्पक सरोवर पर वीर पूजा के रूप में नाहड़ राय नागभट्ट की पूजा कर युद्ध के लिए प्रस्थान करते थे। उसकी उपाधि ‘‘परम भट्टारक महाराजाधिराज परमेश्वर थी। नागभट्ट के पुत्र रामभद्र ने साम्राज्य सुरक्षित रखा। इनके पश्चात् इनका पुत्र इतिहास प्रसिद्ध मिहिर भोज साम्राट बना, जिसका शासनकाल 836 से 885 माना जाता है। सिंहासन पर बैठते ही भोज ने सर्वप्रथम कन्नौज राज्य की व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त किया, प्रजा पर अत्याचार करने वाले सामंतों और रिश्वत खाने वाले कामचोर कर्मचारियों को कठोर रूप से दण्डित किया। व्यापार और कृषि कार्य को इतनी सुविधाएं प्रदान की गई कि सारा साम्राज्य धनधान्य से लहलहा उठा। भोज ने प्रतिहार साम्राज्य को धन, वैभव से चरमोत्कर्ष पर पहुंचाया। अपने उत्कर्ष काल में उसे सम्राट मिहिर भोज की उपाधि मिली थी। अनेक काव्यों एवं इतिहास में उसे सम्राट भोज, भोजराज, वाराहवतार, परम भट्टारक, महाराजाधिराज आदि विशेषणों से वर्णित किया गया है।
इतने विशाल और विस्तृत साम्राज्य का प्रबंध अकेले सुदूर कन्नौज से कठिन हो रहा था। अस्तु भोज ने साम्राज्य को चार भागो में बांटकर चार उप राजधानियां बनाई। कन्नौज- मुख्य राजधानी, उज्जैन और मंडोर को उप राजधानियां तथा ग्वालियर को सह राजधानी बनाया। प्रतिहारों का नागभट्ट के समय से ही एक राज्यकुल संघ था,  जिसमें कई राजपूत राजें शामिल थे। पर मिहिर भोज के समय बुदेलखण्ड और कांलिजर मण्डल पर चंदलों ने अधिकार जमा रखा था। भोज का प्रस्ताव था कि चंदेल भी राज्य संघ के सदस्य बने, जिससे सम्पूर्ण उत्तरी पश्चिमी भारत एक विशाल शिला के रूप में खड़ा हो जाए और यवन, तुर्क, हूण आदि शत्रुओं को भारत प्रवेश से पूरी तरह रोका जा सके। पर चंदेल इसके लिए तैयार नहीं हुए। अंततः मिहिर भोज ने कालिंजर पर आक्रमण कर दिया और इस क्षेत्र से चंदेलों को भगा दिया। मिहिर भोज परम देश भक्त था-उसने प्रण किया था कि उसके जीते जी कोई विदेशी शत्रु भारत भूमि को अपावन न कर पायेगा। इसके लिए उसने सबसे पहले राजपूताने पर आक्रमण कर उन राजाओं को ठीक किया जो कायरतावश यवनों को अपने राज्य में शरण लेने देते थे। इस प्रकार राजपूताना से कन्नौज तक एक शक्तिशाली राज्य के निर्माण का श्रेय मिहिर भोज को जाता है। मिहिर भोज के शासन काल में कन्नौज साम्राज्य की सीमा रमाशंकर त्रिपाठी की पुस्तक हिस्ट्री ऑफ कन्नौज, पेज 246 में, उत्तर पश्चिम् में सतलज नदी तक, उत्तर में हिमालय की तराई, पूर्व में बंगाल तक, दक्षिण पूर्व में बुंदेलखण्ड और वत्स राज्य तक, दक्षिण पश्चिम में सौराष्ट्र और राजपूतानें के अधिक भाग तक विस्तृत थी। सुलेमान तवारीखे अरब में लिखा है, कि भोज अरब लोगों का सभी अन्य राजाओं की अपेक्षा अधिक घोर शत्रु है। सुलेमान आगे यह भी लिखता है कि हिन्दोस्ता की सुगठित और विशालतम सेना भोज की थी-इसमें हजारों हाथी, हजारों घोड़े और हजारों रथ थे। भोज के राज्य में सोना और चांदी सड़कों पर विखरा था-किन्तु चोरी-डकैती का भय किसी को नहीं था। जरा हर्षवर्धन के राज्यकाल से तुलना करिए। हर्षवर्धन के राज्य में लोग घरों में ताले नहीं लगाते थे,पर मिहिर भोज के राज्य में खुली जगहों में भी चोरी की आशंका नहीं रहती थी।
भोज का तृतीय अभियान पाल राजाओ के विरूद्ध हुआ। इस समय बंगाल में पाल वंश का शासक देवपाल था। वह वीर और यशस्वी था-उसने अचानक कालिंजर पर आक्रमण कर दिया और कालिंजर में तैनात भोज की सेना को परास्त कर किले पर कब्जा कर लिया। भोज ने खबर पाते ही देवपाल को सबक सिखाने का निश्चय किया। कन्नौज और ग्वालियर दोनों सेनाओं को इकट्ठा होने  का आदेश दिया और चैत्र मास सन् 850 ई. में देवपाल पर आक्रमण कर दिया। इससे देवपाल की सेना न केवल पराजित होकर बुरी तरह भागी, बल्कि वह मारा भी गया। मिहिर भोज ने बिहार समेत सारा क्षेत्र कन्नौज में मिला लिया। भोज को पूर्व में उलझा देख पश्चिम भारत में पुनः उपद्रव और षड्यंत्र शुरू हो गये। इस अव्यवस्था का लाभ अरब डकैतों ने उठाया और वे सिंध पार पंजाब तक लूट पाट करने लगे। भोज ने अब इस ओर प्रयाण किया। उसने सबसे पहले पंजाब के उत्तरी भाग पर राज कर रहे थक्कियक को पराजित किया, उसका राज्य और 2000 घोड़े छीन लिए। इसके बाद गूजरावाला के विश्वासघाती सुल्तान अलखान को बंदी बनाया- उसके संरक्षण में पल रहे 3000 तुर्की और हूण डाकुओं को बंदी बनाकर खूंखार और हत्या के लिए अपराधी पाये गए पिशाचों को मृत्यु दण्ड दे दिया। तदनन्तर टक्क देश के शंकर वर्मा को हराकर सम्पूर्ण पश्चिमी भारत को कन्नौज साम्राज्य का अंग बना लिया। चतुर्थ अभियान में भोज ने परिहार राज्य के मूल राज्य मण्डोर की ओर ध्यान दिया। त्रर्वाण,बल्ल और माण्ड के राजाओं के सम्मिलित ससैन्य बल ने मण्डोर पर आक्रमण कर दिया। मण्डोर का राजा बाउक पराजित ही होने वाला था कि भोज ससैन्य सहायता के लिए पहुंच गया। उसने तीनों राजाओं को बंदी बना लिया और उनका राज्य कन्नौज में मिला लिया। इसी अभियान में उसने गुर्जरता, लाट, पर्वत आदि राज्यों को भी समाप्त कर साम्राज्य का अंग बना लिया।
भोज के शासन ग्रहण करने के पूर्व राष्ट्रकूटों ने मध्य भारत और राजस्थान को बहुत सा भाग दबा लिया था। राष्ट्रकूट सम्राट अमोघवर्ष, भोज को परास्त करने के लिए कटिबद्ध था। 778 में नर्मदा नदी के किनारे अवन्ति में राष्ट्रकूट सम्राट अमोधवर्ष और मान्यरखेट के राजा कृष्ण द्वितीय दोनो की सम्मिलित सेना ने भोज का सामना किया। यह अत्यन्त भयंकर युद्ध था। 22 दिनों के घोर संग्राम के बाद अमोघवर्ष पीछे हट गया। इतिहासकारों का मानना है कि छठी सदी में हर्षवर्धन के बाद उसके स्तर का पूरे राजपूत युग में कोई राजा नहीं हुआ। लेकिन यह सभी को पता है कि हर्षवर्धन का जब एक तरह से दक्षिण भारत के सम्राट पुलकेशिन द्वितीय से मुकाबला हुआ था तो हर्षवर्धन को पीछे हटना पड़ा था। भोज के समय में राष्ट्रकूट भी दक्षिण भारत के एक तरह से एकछत्र शासक थे। परन्तु यहां पर राष्ट्रकूट सम्राट अमोधवर्ष को पीछे हटना पड़ा। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि हर्षवर्धन और मिहिर भोज में श्रेष्ठ कौन?
स्कंद पुराण के वस्त्रापथ महात्म्य में लिखा है जिस प्रकार भगवान विष्णु ने वाराह रूप धारण कर हिरण्याक्ष आदि दुष्ट राक्षसों से पृथ्वी का उद्धार किया था, उसी प्रकार विष्णु के वंशज मिहिर भोज ने देशी आतताइयों, यवन तथा तुर्क राक्षसों को मार भगाया और भारत भूमि का संरक्षण किया- उसे इसीलिए युग ने आदि वाराह महाराजाधिराज की उपाधि से विभूषित किया था। वस्तुतः मिहिर भोज सिर्फ प्रतिहार वंश का ही नहीं वरन  हर्षवर्धन के बाद और भारत में मुस्लिम साम्राज्य की स्थापना के पूर्व पूरे राजपूत काल का सर्वाधिक प्रतिभाशाली सम्राट और चमकदार सितारा था। सुलेमान ने लिखा है-इस राजा के पास बहुत बडी सेना है और किसी दूसरे राजा के पास वैसी घुड़सवार सेना नहीं है। भारतवर्ष के राजाओं में उससे बढ़कर अरबों का कोई शत्रु नहीं है। उसके आदिवाराह विरूद्ध से ही प्रतीत होता है कि वाराहवतार की मातृभूमि को अरबों से मुक्त कराना अपना कर्तव्य समझता था। उसके साम्राज्य में वर्तमान उत्तर प्रदेश, मध्य भारत, ग्वालियर, मालवा, सौराष्ट्र राजस्थान बिहार, कलिंग शामिल था। यह हिमालय की तराई से लेकर बुदेलखण्ड तक तथा पूर्व में पाल राज्य से लेकर पश्चिम में गुजरात तक फैला था। अपनी महान राजनीतिक तथा सैनिक योजनाओं से उसने सदैव इस साम्राज्य की रक्षा की। भोज का शासनकाल पूरे मध्य युग में अद्धितीय माना जाता है। इस अवधि में देश का चतुर्मुखी विकास हुआ। साहित्य सृजन, शांति व्यवस्था स्थापत्य, शिल्प, व्यापार और शासन प्रबंध की दृष्टि से यह श्रेष्ठतम माना गया है। भयानक युद्धों के बीच किसान मस्ती से अपना खेत जोतता था, और वणिक अपनी विपणन मात्रा पर निश्चिंत चला जाता था। मिहिर भोज को गणतंत्र शासन पद्धति का जनक भी माना जाता है, उसने अपने साम्राज्य को आठ गणराज्यों में विभक्त कर दिया था। प्रत्येक राज्य का अधिपति राजा कहलाता था, जिसे आज के मुख्यमंत्री की तरह आंतरिक शासन व्यवस्था में पूरा अधिकार था। परिषद का प्रधान सम्राट होता था और शेष राजा मंत्री के रूप में कार्य करते थे। वह जितना वीर था, उतना ही दयाल भी था, घोर अपराध करने वालों को भी उसने कभी मृत्यदण्ड नहीं दिया, किन्तु दस्युओं, डकैतों, हूणो, तुर्कों अरबों, का देश का शत्रु मानने की उसकी धारणा स्पष्ट थी और इन्हे क्षमा करने की भूल कभी नहीं की और न ही इन्हें देश में घुसने ही दिया। उसने मध्य भारत को जहां चंबल के डाकुओं से मुक्त कराया, वही उत्तर, पश्चिमी भारत को विदेशियों से मुक्त कराया। सच्चाई यही है कि जब तक परिहार साम्राज्य मजबूत  रहा, देश की स्वतंत्रता पर आंँच नहीं आई। पर जैसे ही यह कमजोर हुआ, तो पहले महमूद गजनवी के हमलों से देश को बुरी तरह लूटा गया तो बाद में पृथ्वीराज चौहान और जयचंद्र के समय में 12वीं सदी के अंत में देश में सचमुच के गुलामी की शुरूआत हो चली। मिहिरभोज की यह दूरदर्शिता ही थी कि उसने राज्यकुल संघ बना रखा था। वहीं शूरवीर और इतिहास का महान नायक कहे जाने वाला पृथ्वीराज चौहान बिना किसी ठोस वजह के सभी प्रमुख देशी राज्यों जैसे कन्नौज, गुजरात, कालिंजर से लड़ रहा था, जबकि मोहमम्द गौरी बराबर सीमा पर दस्तक दे रहा था। जिसका परिणाम था देश की गुलामीय सम्राट मिहिर भोज का साम्राज्य हर्षवर्धन के साम्राज्य से भी बड़ा था और यह महेन्द्रपाल और महिपाल के शासनकाल ई. सन् 931 तक कायम रहा। इस दौर में प्रतिहार राज्य की सीमाएं गुप्त साम्राज्य से भी ज्यादा बड़ी थी। इस साम्राज्य की तुलना पूर्व में मात्र मौर्य साम्राज्य और परवर्ती काल में मुगल साम्राज्य से ही की जा सकती है। वस्तुतः इतिहास का पुर्नमूल्यांकन कर यह बताने की जरूरत है कि उस पूर्व मध्यकाल दौर के हमारे महानायक सम्राट मिहिर भोज ही थे।