|
From: Kumar Arun <>
प्रेस नोटः 14 जुलाई 2018 आपके अदालती कीमती व गोपनीय दस्तावेज़ शराबियों के हाथों में!!!
नोटः संगठन के पास यह मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से विक्रम पुत्र स्व. महावीर प्रसाद शर्मा पताः शिवलोक कॉलोनी, शिकारपुर, जिला बुलंदशहर, उ.प्र. (मोब. 94108-48282) का आया है| आपके करोड़ों रुपयों के मामलों में अदालतों में चलनेवाले मुकदमों के कीमती व गोपनीय दस्तावेज़ यदि किसी शराबी या उन बाहरी व्यक्तियों के हाथों में हो जो मौहल्ले का छटा हुआ बदमाश व दबंग हो तो सोचिये क्या होगा? अगर यह दस्तावेज़ आपके दुश्मनों के हाथ में हो तो सोचिये क्या होगा? आप मजबूर हो जायेंगे उस शराबी दुश्मन के पाँव पकड़ने के लिये, आप नाक रगड़ेंगे उसके जूतों पर, आपको उसका थूक चाटना होगा, आपको उसके जूतों को अपनी जबान से साफ करना होगा| जी हाँ, बिल्कुल यही होगा अगर अदालतों के अंदर न्यायाधीश की बगल में बैठ कर कोई बाहरी/निजी व्यक्ति (जिसका सरकारी महकमे से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है) आपका रोजनामाचा भरेगा और आपके कीमती व गोपनीय दस्तावेज़ों पर हेरफेर कर रहा होगा| सोचना होगा! आपको हमको, हम सब देशवासियों को कि अगर अदालत में इस प्रकार से कोई बाहरी-निजी व्यक्ति आपके कीमती व गोपनीय दस्तावेज़ों तक अपनी पहुँच बना लेता है तो हम सब देशवासियों को अदालती गोपनीय व कीमती दस्तावेज़ों तक पहुँचने से इन बाहरी/निजी व्यक्तियों को रोकना जरूरी है| जी हाँ! उत्तर प्रदेश की कई अदालतों में ऐसा ही चल रहा है जो शायद अनजाने में या काम की अधिकता की वजह से ऐसे बाहरी/निजी व्यक्तियों को न्यायाधीशों की बगल में बैठाकर अदालत के कीमती व गोपनीय दस्तावेज़ों और रोजनामाचा की लिखापढ़ी करवाई जा रही है| यह वो व्यक्ति होते हैं जिनका कोई ठिकाना नहीं होता जो सरकारी विभागों में अदालती में स्थाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत नहीं हैं| ऐसे शराबी बाहरी/निजी व्यक्ति द्वारा अपनी दबंगई व गुंडागर्दी के बल पर कभी भी, आपके कीमती दस्तावेज़ों में, ‘आपके विरोधी पक्ष‘ से मिलकर ‘आपके गोपनीय दस्तावेज़ों‘ में हेरफेर की जा सकती है जिसका फायदा आपके विरोधी पक्ष को प्राप्त होता है और ऐसी स्थिती में आप ऐसे शराबी बाहरी/निजी व्यक्तियों के द्वारा किये गये नुकसान की वजह से आत्महत्या करने के लिये मजबूर हो सकते हैं| संगठन के पास ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से विक्रम पुत्र स्व. महावीर प्रसाद शर्मा पताः शिवलोक कॉलोनी, शिकारपुर, जिला बुलंदशहर, उ.प्र. (मोब. 94108-48282) का आया है| जिन्होंने दिनेश कुमार का शपथ-पत्र दिया है जिसके अनुसार बुलंदशहर की अदालत में न्यायाधीश की बगल में बाहरी/निजी व्यक्ति बैठकर अदालती कार्यवाही में हिस्सा ले रहे हैं और गोपनीय दस्तावेज़ों के साथ हेरफेर कर रहे हैं| दिनेश कुमार के शपथ-पत्र के अनुसार साफ-साफ नजर आ रहा है कि, एक बाहरी/निजी व्यक्ति जो अदालत व सरकार का स्थाई मुलाजिम ही नहीं है वह न्यायाधीश महोदय के उन दस्तावेज़ों पर लिखापढ़ी कर रहा है जिसमें किसी बाहरी/निजी व्यक्ति को नजर डालने की भी अनुमति नहीं होती| हालत यहाँ तक नजर आये हैं कि, ऐसे बाहरी/निजी व्यक्ति जो शराबी भी हैं वे उन गोपनीय अदालती दस्तावेज़ों को लेकर शराबखानों पर दिखाई दे जाते हैं, वीडियो में भी ऐसे शराबी बाहरी/निजी व्यक्तियों की मौजूदगी नजर आयेगी| अगर हालात ऐसे ही रहे तो अदालतों से न्याय मिलना किसी गरीब के लिये तो नामुमकिन ही होता चला जायेगा और भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर होगा| हम समझते हैं कि भारतीय न्यायिक व्यवस्था में न्यायाधीश ईमानदार व अपने काम के प्रति कर्तव्यनिष्ठ अवश्य होंगे मगर ऐसे बाहरी/निजी व्यक्तियों की ईमानदारी की जमानत कौन ले रहा है व कौन लेगा? यह लोग कभी भी पैसों के लालच में किसी भी मामले में न्यायाधीश महोदय की लापरवाही व भरोसे का फायदा उठाकर विरोधी पक्ष के लिये कार्य कर सकते हैं जिसे अगर नहीं रोका गया तो ऐसे बाहरी/निजी व्यक्तियों के शिकार वे गरीब बन सकते हैं जिनके लिये मौत या खुदखुशी ही आखिरी रास्ता होगा और ऐसी स्थिती में ऐसी मौतों के जिम्मेदार प्रशासकीय व्यवस्था के वे अधिकारी ही होंगे जो अदालत की इस व्यवस्था की प्रबंधकीय टीम में शामिल होंगे| संगठन चाहता है कि, संगठन के सदस्य व पाठक उत्तर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को SMS करें और बुलंदशहर के जिलाधिकारी 94544-17563 व जिला व सत्र न्यायाधीश 94127-68100 को भी SMS व फोन करके उनसे प्रार्थना करें कि, ‘ऐसे बाहरी/निजी व्यक्तियों से अदालती परिसर को खाली करवायें, सबूत मौजूद हैं‘| SMS में लिखें: Adalti gopniye dastavezo tak pahuch rakhne wale sharabio, bahri vyaktiyo se Adalat parisar ko khali karvaye. www.kanuni-dastavez-sharabio-ke-hath-me.bvbja.com संगठन चाहता है कि, सभी जिलों के जिलाध्यक्ष मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर ऐसे बाहरी/निजी व्यक्तियों से अदालत परिसर को खाली करवायें और ऐसे व्यक्तियों को अदालती परिसर की कार्यवाही में शामिल करनेवाले प्रबंधकीय व्यवस्था में शामिल दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करें| धन्यवाद! सोनिका क्रांतिवीर मोब. 99209-13897 भ्रष्टाचार विरूद्ध जागृति अभियान संलग्न दस्तावेज़ : 1. पीड़ित विक्रम शर्मा द्वारा संगठन को दिया गया शिकायत-पत्र –http://www.bvbja.com/file/pdf/20180707_byVikram.pdf 2. इस मामले में बाहरी/निजी व्यक्ति द्वारा विक्रम शर्मा को दिया गया शपथ-पत्र – http://www.bvbja.com/file/pdf/20170707_RameshKumar_Affidavit.pdf नोटः बुलंदशहर कोर्ट में एक ही खानदान के 23 कर्मचारी गुंडागर्दी व दबंगई के साथ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जब इनके भ्रष्टाचार को रिकॉर्ड बाबु विक्रम शर्मा द्वारा उठाया गया तो उनपर जानलेवा हमला तो किया ही गया साथ ही उनके द्वारा हमले की शिकायत करने पर उन्हें एक ही खानदान के 23 कर्मचारियों की गैंग ने प्रशासकीय अधिकारियों के साथ मिलकर बर्खास्त करवा दिया : https://youtu.be/HmyzXuNOsug · उत्तर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के मोबा. नंबर लिंक पर क्लिक करके देखें · मेरठ डिविज़न के SDM सहित सभी प्रशासकीय अधिकारियों के मोब. नंबर लिंक पर क्लिक करके देखें प्रतिलिपी :
www.kanuni-dastavez-sharabio-ke-hath-me.bvbja.com
——————————————————————————— संगठन ‘भ्रष्टाचार विरूद्ध जागृति अभियान’ (वेबसाईट – www.bvbja.com) द्वारा जो भी मामले उठाये जाते हैं और ईमेल के जरिये पूरे देश के सरकारी विभागों, शिक्षा संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं, समाज सेवकों आदि को भेजे जाते हैं जिससे अगर किसी विभाग से इस मामले का संबंध ना भी हो तब भी जागरूकता फैलाई जा सके और अगर जागरूक व्यक्ति या विभाग, पीड़ित को इंसाफ दिलाने हेतु मामले से संबंधित विभाग को खुद भी ईमेल या पत्र द्वारा भेज सकने के लिये स्वतंत्र हैं| आप संबंधित विभाग को मामले पर ध्यान देते हुये कार्यवाही अवश्य करने के लिये कह सकते हैं और यह भी कह सकते हैं कि यह मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा है जो देश की तरक्की में बाधक होता है अतः इस मामले पर अवश्य ध्यान दें और कार्यवाही अवश्य करें जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके|
——————————————————————————- • अगर आप bvbja से ईमेल प्राप्त करना नहीं चाहते हैं, तो इस ईमेल unsubscribe@bvbja.com पर भेज दें| • अगर आप किसी प्रकार का सुझाव हमारी टीम को देना चाहते हैं, तो हमें इस ईमेल पर communitysuggestion@bvbja.com सुझाव भेजें| • अगर आप आजादी की इस लडाई में शामिल होना और कुछ सहयोग देना चाहते हैं, सिर्फ 10 ईमेल इसफाईल में लिख करके भेज दें जिससे 10 लाख ईमेल की संख्या 1 करोड़ में बदल सके| (जितनी ज्यादा सेज्यादा जानकारी फाईल में दे सकें, फाईल को download करके उसमें दें और उसेcontact@bvbja.com पर ईमेल कर दीजिये)
नोट: हमारे लिखे लेख को कोई भी यदि प्रकाशित करना चाहे तो वह कर सकता है इसके लिये किसी भीप्रकार का कोई बन्धन नहीं है, हाँ अगर हो सके तो नाम लिखा जा सकता है|
Attachments area
Preview YouTube video बुलंदशहर कोर्ट के रिकॉर्ड बाबु विक्रम शर्मा पर जानलेवा हमला
बुलंदशहर कोर्ट के रिकॉर्ड बाबु विक्रम शर्मा पर जानलेवा हमला
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||

